पूर्णिया, मार्च 3 -- केनगर, एक संवाददाता। बिहार सरकार के सात निश्चय फेज-3 के तहत चलाए जा रहे 'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को केनगर अंचल कार्यालय में जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। अंचलाधिकारी दिवाकर कुमार एवं राजस्व अधिकारी भवेश कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में सैकड़ों फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं। प्राप्त आवेदनों में अधिकांश मामले राजस्व से जुड़े थे, जिनमें भूमि विवाद, दाखिल-खारिज एवं अन्य अंचल संबंधित समस्याएं शामिल रहीं। सीओ दिवाकर कुमार ने बताया कि कुल 29 आवेदनों पर सुनवाई कर उन्हें विधिवत पंजीकृत कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप आम लोगों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने ...