मोतिहारी, फरवरी 11 -- सिकरहना। नवपदस्थापित एसडीओ विजय कुमार ने मंगलवार को कहा कि सरकार के सात निश्चय - 3 के तहत चल रही कार्यों को तीव्र गति से पूरा किया जायेगा। सरकार ने जिस गति से योजनाओं को लायी है उसी गति से उसे पूरा करने का प्रयास होगा। समाज के निचले लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे इसका उपाय किया जायेगा। विकास कार्यों को धरातल पर लाया जायेगा। उन्होंने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में विधि व्यवस्था स्थापित करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। सभी लोगों के सहयोग से विधि व्यवस्था को स्थापित किया जायेगा। क्षेत्र में समाजिक व सम्प्रदायिक सौहार्द स्थापित रहे इसके लिए आमजनों का सहयोग लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार सप्ताह में दो दिन जनता संवाद कार्यक्रम होगा उसमें लोग अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन देंगे, उसका तुरंत निष्पादन किया जायेगा...