पटना, मई 19 -- पटना। राज्य के सात निकायों में प्रशासक नियुक्त किए गए हैं। इन निकायों में चुनाव कराने में हो रही देरी के चलते यह निर्णय लिया गया है। नगर विकास विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। नगर पंचायत मधुबन, जम्होर और मदनपुर में प्रशासक की नियुक्ति कर दी गई है। नगर विकास एवं विभाग ने संबंधित निकाय के कार्यपालक पदाधिकारी को वहां का प्रशासक नियुक्त किया है। इससे पहले सोनपुर, फुलवारी, दानापुर, खगौल नगर परिषद में भी प्रशासक की नियुक्ति की जा चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...