पूर्णिया, जून 2 -- केनगर, एक संवाददाता। चम्पानगर थाना क्षेत्र के मलिनियां कामत टोला स्थित मौजा प्रसादपुर की 11.28 एकड़ विवादित जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने के दौरान प्रशासनिक टीम पर हुए तीर से हमले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात नामजद एवं 75 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में गिरफ्तार सात आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है जबकि अन्य की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस के अनुसार चम्पानगर थाना कांड संख्या 78/2026 में दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि बीते सोमवार की शाम करीब 5:30 बजे सदर अनुमंडल कार्यालय के प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी अभय राज के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम अतिक्रमित भूमि की मापी और सीमांकन कार्य पूरा कर लौट रही थी। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे अतिक्रमणकारियों ने अचानक तीर, भ...