सात नामजद समेत 15 पर मुकदमा दर्ज, शाहजहांपुर के तीन आरोपी गिरफ्तार
पीलीभीत, मई 30 -- बिलसंडा। बीच बचाव के दौरान गोली मारकर व्यापारी राकेश गुप्ता की हत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक के दोस्त की तहरीर पर सात नामजद समेत 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद हत्याकांड की साजिश रचने वाले शाहजहांपुर निवासी पिता और दो पुत्रों को पुलिस ने देर शाम गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि घटना करने में शामिल आरोपियों की तलाश में पुलिस पीलीभीत के अलावा शाहजहांपुर और लखीमपुर में दबिशें दे रही है। बिलसंडा में हुए घटनाक्रम के बाद एसपी ने थाना पुलिस समेत पांच टीमों को खुलासे के लिए लगाया है। सीसीटीवी फुटेज के साथ पुलिस को घटना में कई सुराग मिले हैं। इस मामले में पुलिस ने मृतक राकेश गुप्ता के मित्र पंकज कटियार की तहरीर पर 7 नामजद रमेशचंद्र कटियार, उनके बेटे विमल, सीतेश निवासी ग्राम मुकरमपुर थाना रोजा श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.