छपरा, जून 27 -- मढ़ौरा और खैरा थाना क्षेत्र में संचालित आर्केस्ट्रा स्थलों पर छापेमारी मुक्त कराई गई लड़कियों में पश्चिम बंगाल की पांच, बिहार की एक तथा ओडिशा की एक लड़की शामिल छपरा, हमारे संवाददाता l सारण पुलिस ने मानव तस्करी, महिलाओं के शोषण और नाबालिग लड़कियों से जबरन आर्केस्ट्रा में नृत्य कराने के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मढ़ौरा और खैरा थाना क्षेत्र में तड़के विशेष छापेमारी अभियान चलाया।

छापेमारी का विवरण इस कार्रवाई में सात नाबालिग व पीड़ित लड़कियों को सुरक्षित मुक्त कराया गया, जबकि मौके से एक साउंड ऑपरेटर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। लड़कियों को कथित रूप से प्रताड़ित कर जबरन आर्केस्ट्रा में नृत्य कराया जा रहा था। मुक्त कराई...