भागलपुर, अप्रैल 9 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। इंटर रिजल्ट जारी होने के बाद तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय ने स्नातक कक्षा में नामांकन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत जिले में सात नए डिग्री महाविद्यालय के संचालन की कवायद अबतक पूरी नहीं हुई है। जिले के वैसे प्रखंडों में कॉलेज शुरू किए जाएंगे, जहां पर उच्च शिक्षा के लिए संस्थान का अभाव है। इनमें नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर, इस्माईलपुर, खरीक व रंगराचौक में कॉलेज खोलने का प्रस्ताव राज्य सरकार ने स्वीकृत कर दिया है। वहीं जिले के गोराडीह, पीरपैंती और सन्हौला में भी कॉलेज खुलने हैं। राज्य सरकार ने शिक्षा विभाग को कॉलेज संचालन के लिए जगह चिह्नित करने का निर्देश दिया है। कॉलेज के संचालन के लिए किसी बड़े परिसर में संचालित सरकारी स्कूल का चयन करना है। दूसरे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.