गिरडीह, अप्रैल 28 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। जैन धर्म के चौबीस में से बीस तीर्थंकर भगवान की निर्वाणभूमि सिद्धक्षेत्र सम्मेदशिखर मधुबन में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम मची है। सोमवार को साधु संतों के सानिध्य में भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव सह दीक्षा महोत्सव का आयोजन किया गया। आचार्य वसुनंदी जी महाराज के मंगल सानिध्य में तेरहपंथी कोठी में भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। साधु संतों के सानिध्य में धार्मिक विधियां पूरी करते हुए सात दीक्षार्थी साधु दीक्षा ग्रहण कर वैराग्य पथ पर अग्रसर हुए। वहीं गुणायतन में चौबीस तीर्थंकरों की भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव चल रहा है। बताया जाता है कि शाश्वत तीर्थ सम्मेदशिखर मधुबन में साधु-संतों के आगमन के बाद आयोजित धार्मिक अनुष्ठान से माहौल भक्तिमय हो उठा है। तेरहपंथी कोठी में साधनारत आचार्य वसु...