मुंगेर, जनवरी 10 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। रामपुर के ग्रामीणों की ओर से स्थानीय रामपुर रेलवे मैदान परिसर में 11 जनवरी से आयोजित होने वाले सात दिवसीय 10वां शिव महापुराण कथा धार्मिक अनुष्ठान को लेकर तैयारी जोर शोर से शुरू हो गयी है। इस धार्मिक अनुष्ठान में जमालपुर सहित अन्य शहरों से करीब 15 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। समिति के सचिव अनिल कुमार पारस बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। शिव महापुराण कथा के मुख्य प्रवचनकर्ता वृंदावन की कृष्णा किशोरी होंगी। उन्होंने कहा कि इसकी शुरूआत 11 जनवरी की सुबह 9 बजे कलश शोभा यात्रा से की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.