सात दिवसीय स्काउट मास्टर-गाइड कैप्टन प्रशिक्षण शुरू
गोरखपुर, जुलाई 27 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में जिला मुख्य आयुक्त एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित राम जन्म सिंह के निर्देशन में सात दिवसीय बेसिक स्काउट मास्टर एवं बेसिक गाइड कैप्टन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री संतराज यादव ने कहा कि प्रशिक्षु शिक्षक विद्यालयों में बच्चों में मानव सेवा, देशभक्ति और सामाजिक समरसता की भावना विकसित करें। राम जन्म सिंह ने प्रशिक्षण को पूरी निष्ठा से पूरा करने का आह्वान किया। प्रादेशिक संयुक्त प्रशिक्षण आयुक्त राकेश सैनी ने स्काउट-गाइड की प्रतिज्ञा व नियमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ. रविंद्र त्रिपाठी, मोहित कुमार, रंजना राय, ज्ञानेंद्र ओझा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.