बगहा, मई 21 -- गौनाहा/जमुनिया। ए सं भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के तहत गौनाहा के उच्च माध्यमिक विद्यालय मंझरिया एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय पटखौली में सात दिवसीय प्रवेश कोर्स का आयोजन जिला प्रशिक्षक विनय कुमार के नेतृत्व में किया गया। दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापक अनुपम कुमार एवं बबीता कुमारी ने झंडोत्तोलन कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला प्रशिक्षक विनय कुमार ने कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण से बच्चों में चरित्र निर्माण का विकास होता है। वहीं दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने कहा कि इस प्रशिक्षण से बच्चों में सेवा भाव और देशप्रेम की भावना जागृत होती है। विद्यालय के स्काउट मास्टर रविंद्र कुमार एवं शंभू भगत ने बताया कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण बच्चों में अनुशासन की भावना विकसित करता है। यह भी पढ़ें- स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर...