सात दिवसीय श्री शत चंडी महायज्ञ का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ
सीवान, अप्रैल 19 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड के टिकरी बाजार में शनिवार को सात दिवसीय प्रतिष्ठात्मक श्री सत् चंडी महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर 5100 कन्याओं ने जल भरकर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। कलश यात्रा टिकरी बाजार से प्रारंभ होकर सहदुल्लेपुर, बढेया, चकरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर एवं पवित्र पोखरा तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जल भराई संपन्न कराई गई। इसके बाद श्रद्धालु मझवलिया व संढोखोर होते हुए यज्ञ मंडप पहुंचे, जहां आचार्यों द्वारा कलश स्थापना के साथ यज्ञ का विधिवत शुभारंभ हुआ। आयोजन के दौरान प्रतिदिन सुबह बेदी पूजन, दोपहर में रामलीला, स्वाहाकार आरती तथा संध्या में कथा वाचन और रासलीला का कार्यक्रम निर्धारित है। यह भी पढ़ें- पांच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.