मुजफ्फरपुर, अप्रैल 4 -- गोरौल। रुसुलपुर कोरीगांव में सात दिवसीय श्रीश्री 1008 महारुद्र यज्ञ को लेकर शनिवार को कलश यात्रा निकाली गई। यज्ञ स्थल से 1001 कन्याएं हुसेना घाट के बाया नदी पहुंचीं। पहलेजा घाट से लाए गए पवित्र गंगाजल से कलश में जलबोझी की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं का जत्था यज्ञ स्थल पहुंचा, जहां विवेक जी महाराज की देखरेख में महायज्ञ शुरू हुआ। महायज्ञ समिति के अध्यक्ष जय शंकर प्रसाद सिंह, मुखिया केसरी देवी, पूर्व मुखिया कौशल किशोर सिंह, सरपंच दरोगा सिंह, गणेश प्रसाद सिंह, सत्येंद्र कुमार, रंजीत कुमार, संजीत कुमार, हरिशंकर कुमार, मणिकांत सिंह, प्रभात सिंह, जिला पार्षद मनोज ठाकुर आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...