साहिबगंज, मार्च 15 -- बरहरवा, प्रतिनिधि। बरहरवा के बड़ी काली मंदिर काली तल्ला प्रांगण में रविवार को सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के तहत निकाली गई कलश यात्रा बड़ी काली मंदिर काली तल्ला प्रांगण से शुरू होकर बंगाली पाड़ा, काली तल्ला, गोरी पोखर, रिलायंस पेट्रोल पंप सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: कार्यक्रम स्थल पहुंची। कलश यात्रा में श्रद्धालु महिलाएं व कन्याएं सिर पर कलश लेकर चल रही थीं और रास्ते भर भगवान के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा वाचन भक्तिनंद करेंगे। मोके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अर्पिता दास, पूर्व अध्यक्ष श्यामल दास, बड़ी काली मंदिर के पुजारी बाबा तरुण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.