जौनपुर, फरवरी 27 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के दुगौली गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आयोजित हुई। चौथे दिन बुधवार को अयोध्या धाम से पहुंचे राकेश महाराज ने प्रवचन में कहा कि भवसागर से मुक्ति पाने के लिए राम नाम का जप आवश्यक है। जीवन की बाधाएं दूर करने के लिए श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण जरूरी बताया। कहा कि कलयुग में हरिनाम जप भक्ति का सबसे मजबूत साधन है और मोक्ष प्राप्ति का प्रभावी मार्ग भी है। राम के वंश का वर्णन करते हुए बताया कि धर्म की रक्षा और असुरों के उद्धार के लिए भगवान राम ने अवतार लिया तथा रावण का वध कर धर्म की स्थापना की। महाराज ने कहा कि प्रभु भक्ति में बाधा बनने वाले तत्वों का तुरंत त्याग कर देना चाहिए। कार्यक्रम में सूर्यनारायण तिवारी, देवेंद्र नारायण तिवारी, राजेंद्र प्रसाद और प्रसिद्ध नारायण मौजूद र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.