सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का आयोजन
दुमका, मई 30 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट-जमुआ ब्राह्मण टोला में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का आयोजन किया गया है। जिसके सातवें दिन कथा वाचक बाल ब्यास चंदन शरण ने कहा कि भागवत कथा मन के मैल को दूर कर सत्यमार्ग पर चलने का प्रेरणा देता है। कथा श्रवण के लिए वहीं यहां पहुंचते हैं जिसपर ईश्वर की कृपा होती है। कहा कि सच्ची खुशी केवल खुद के लिए जीने में नहीं, बल्कि दूसरों के काम आने में है। जब हम नि:स्वार्थ भाव से किसी की मदद करते हैं, तो हमारे मन से नकारात्मकता दूर होती है और करुणा का जन्म होता है। कहा कि आज के युग में मनुष्य की इच्छाएं अनंत हो गई हैं। हम उन चीजों के पीछे भाग रहे हैं जो केवल क्षणिक सुख देती हैं। इस अंधी दौड़ ने हमारे जीवन में तनाव और अशांति को जन्म दिया है। कहा कि शांति बाजार में बिकने वाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.