जामताड़ा, मार्च 17 -- सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा,भक्तिमय माहौल बिंदापाथर, प्रतिनिधि।थाना क्षेत्र के सिमलडूबी पंचायत अंतर्गत मंझलाडीह गांव स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में मंगलवार को कलश सह शोभा यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस दौरान वृन्दावन धाम के कथावाचक धर्मप्राण श्रीहित कुलदीप कृष्णा के सानिध्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। उक्त कलश शोभायात्रा में 251 कन्याएं मिट्टी कलश के साथ शामिल हुई। वहीं कथावाचक एवं आचार्य के द्वारा मंझलाडीह गांव स्थित एक पहाड़ जलाशय में वैदिक मंत्रोच्चार एवं श्रीहरि के आवाहन पूजन के उपरान्त जलाशय से पवित्र जल कलश में संग्रह किया गया। इस शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने धर्म की जय हो, अर्धम का नाश हो आदि जयकारे एवं हरे कृष्ण हरे कृष्ण हरे ...