गोड्डा, जून 12 -- महगामा प्रतिनिधि। महगामा प्रखंड क्षेत्र के कोयला गांव स्थित काली स्थान प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन और पूर्णाहुति के साथ श्रद्धा व भक्ति के माहौल में संपन्न हो गया। समापन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने यज्ञ कुंड में आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इसके बाद कुंवारी कन्याओं द्वारा विधि-विधान से कलश का विसर्जन किया गया। यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालुकथा का वर्णन कथा के अंतिम दिन व्यासपीठ से कथा वाचिका ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र, धर्म, सच्ची भक्ति और मानव कल्याण से जुड़े प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को संबो...