दुमका, फरवरी 11 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड के भातुडिया बी पंचायत के सारमी प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में बुधवार को भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। इस कलश शोभा यात्रा पर 701 कुमारी कन्या एवं महिलाओं के द्वारा सारमी नाथ शिव मंदिर प्रांगण से कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस कलश शोभायात्रा में सारमी गांव का पूरे भ्रमण करने के बाद शिव गंगा सरोवर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण एवं गाजे बाजे के साथ कलश में जल भरकर राधे राधे का जयघोष करते हुए सारमी, ब्लाक के रास्ते रामगढ़ बाजार से होकर रामगढ़ दुर्गा मंदिर का भ्रमण करते हुए वापस कथा स्थल लौट गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...