दरभंगा, दिसम्बर 31 -- दरभंगा। बहेड़ी के शहरू में बुधवार से श्रीमद्भागवत की अमृत धारा बहेगी। यह आयोजन सात दिवसीय होगा। मां श्यामा मंदिर न्यास समिति के उपाध्यक्ष प्रो. जयशंकर झा कथा वाचन करेंगे। सुप्रसिद्ध भजन गायक पारस पंकज एवं उनकी टीम सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देगी। वृंदावन से आए कलाकार कथा के दौरान भव्य झाकियों की प्रस्तुति देंगे। ये बातें भैरव पूजा समिति के अध्यक्ष प्रो. मदन सिंह ने कही। समिति के सचिव सह पूर्व प्रखंड प्रमुख पलटू सिंह ने पूरे आयोजन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...