बागेश्वर, फरवरी 20 -- बागेश्वर। पं. बद्री दत्त पांडे परिसर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हो गया है। उद्घाटन सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक डा. कमल किशोर ने की। इस अवसर पर स्वयंसेवियों को शिविर की रूपरेखा एवं आगामी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम अधिकारी डा. नेहा भाकुनी शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति जागरूकता, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.