लातेहार, अप्रैल 21 -- बारियातू, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के साल्वे पंचायत के जबरा बरछिया स्थित नवनिर्मित मन्दिर में श्री हनुमत मूर्ति प्रतिमा सह शिवलिंग स्थापना सह प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा एवं सप्त दिवसीय रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया हैं। यज्ञाचार्य स्वामी श्री श्री 1008 स्वामी शेषनारायनाचार्य के सानिध्य में विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोचार से यज्ञ मंडप में पूजा कराई जा रही है। 18 अप्रैल को कलश स्थापना के साथ शुरू हुई यज्ञ के प्रथम दिवस यज्ञ मंडप प्रवेश, प्रतिमा जलाधिवास, दूसरे दिन को प्रतिमा अनाधिवास का कार्यक्रम आचार्यों द्वारा कराया गया। यज्ञाचार्य श्री श्री 1008 स्वामी शेषनारायनाचार्य जी महाराज ने बताया कि 21 अप्रैल को नव प्रतिमा को फल, फूल, मिठाई के साथ सजिया दान किया गया। पंचम दिवस को प्रतिमा नगर भ्रमण कार्यक्रम होगी। इस अ...