सिमडेगा, मार्च 21 -- जलडेगा, प्रतिनिधि।पतंजलि योग समिति के द्वारा प्रखंड के गांगुटोली खेल मैदान में सात दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ किया गया। मौके पर योग शिक्षक देवेंद्र सोनी, धर्मेंद्र पंडा, हेमंती कुमारी के द्वारा योग एवं प्राणायाम की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी। देवेन्द्र सोनी ने कहा कि जीवन बहुमुल्य है तथा समय निकालकर दैनिक जीवन में योग प्राणायाम को अपनाकर शरीर, मन एवं मस्तिष्क को स्वस्थ रखें। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को शिविर में आकर योग शिविर का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने योगिंग, जोगिंग, त्रिकोणासन, ताड़ासन, अनुलोम-विलोम, सुर्य नमस्कार आदि का योगाभ्यास भी कराया। मौके पर योग प्रशिक्षक लालधारी नाग, कार्तिक द्विवेदी, बलिराम सिंह, प्रशिक्षणार्थी सुनील कुमार साहु, किरण देवी, दमयंती देवी, कमला देवी, सुमति देवी, प्रभा देवी, शंकर...