हापुड़, जून 19 -- स्वर्ग आश्रम रोड स्थित दोयमी वृद्धाश्रम में शुक्रवार को योगासन स्पोर्ट्स एलायंस एसोसिएशन के तत्वावधान में सात दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में वृद्धजनों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम की संयोजक एवं जिला सचिव प्रीति वर्मा ने बताया कि शिविर में विभिन्न बीमारियों के उपचार एवं बचाव के लिए योग और एक्यूप्रेशर की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही प्रतिभागियों को नियमित योगाभ्यास के माध्यम से शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के तरीके भी सिखाए गए। एसोसिएशन के सदस्य गौरव गोयल सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा समय समय पर योग शिविर आयोजित किए जाते हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग योग से जुड़कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें। य...