लातेहार, जून 17 -- चंदवा, प्रतिनिधि। देवी मंडप रोड स्थित मोदी ग्राउंड में आयोजित सात दिवसीय सर्व रोग निवारण योग शिविर के दूसरे दिन बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया। शिविर का नेतृत्व भारत स्वाभिमान के लातेहार जिला प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 14 से 21 जून तक राज्य के सभी प्रखंडों में इस तरह के योग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर में बीपी, शुगर, मोटापा सहित अन्य जटिल बीमारियों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए विशेष योग एवं प्राणायाम सत्र चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है और कई गंभीर रोगों से बचाव संभव है। यह भी पढ़ें- असाध्य बीमारियों का काल है योग, जीवन शैली में करें शामिल जितेंद्र कुमार सिंह ने लोगों से अपील की कि वे प...