संभल, जून 15 -- योग दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को नगर के शंकर इंटर कॉलेज में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, पतंजलि योग समिति एवं नगर पालिका परिषद संभल के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय रोग-आधारित योग शिविर का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन पतंजलि के राज्य संगठन मंत्री कुलदीप ऐरन, कृतिक यादव, प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह वर्तवाल तथा अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर कुलदीप ऐरन ने कहा कि योग और आयुर्वेद में अतीत, वर्तमान और भविष्य के अधिकांश रोगों के समाधान निहित हैं। उन्होंने योग साधकों को विभिन्न आसनों और प्राणायामों का अभ्यास कराते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। शिविर के प्रथम दिन मोटापा, थायराइड, उच्च रक्तचाप और हृदय रोगों को नियंत्रित करने के लिए विशेष योग सत्र आयोजित किए गए। यह भी पढ़ें- पांच दिवसीय योग शिविर का सम...