अलीगढ़, जून 7 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। महिला पतंजलि योग समिति शाखा वाष्र्णेय महाविद्यालय के तत्वाधान में सात दिवसीय योग बाल शिविर का समापन रविवार को हो गया। वाषर्णेय युवा संगठन के अध्यक्ष धन्नजय व कोषाध्यक्ष गोरांग द्वारा हवन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। योग में ताड़ासन, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम आद योग बच्चों द्वारा किए गए। योग के बाद भक्ति गीतों पर बच्चों ने सामूहिक नृत्य किया और पुरस्कार प्राप्त किया। संगठन की मुख्य संचालन अंजना वार्ष्णेय ने कहा कि अब एक बाल योग शिविर 21 जून को बच्चों की फिर सहायता से लगाया जाएगा। शिक्षिका अलका वार्ष्णेय ने कहा कि प्रत्येक दिन सुबह घूमने आने वाले लोग योग करना अपनी आदत में शामिल करें। इस दौरान संतोष वार्ष्णेय, मुकेश कातिब, दीपेंद्र, श्याम, भगत, मीनाक्षी, राधा, सपना, रचना, गरिमा, तनुजा ,नीतू, सीमा, ...