लातेहार, मार्च 23 -- लातेहार। राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन एवं शहद मिशन के तहत झारखंड राज्य बागवानी मिशन योजना के अंतर्गत सरयू प्रखंड के 25 किसानों को सात दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण चोरहा पंचायत के डबरी गांव में 22 मार्च से जिला उद्यान कार्यालय, लातेहार द्वारा संचालित है। प्रशिक्षण में गोस्वामी मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण केंद्र, रांची के प्रशिक्षक योगिया उरांव, विकास कुमार एवं रामेश्वर महतो किसानों को तकनीकी जानकारी प्रदान कर रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर पंचायत की मुखिया अंकिता देवी ने किसानों को मधुमक्खी पालन के लाभ और स्वरोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण में मिछेंदर लकड़ा, रविंद्र उरांव, अमल खजूर, कल्पना कुमारी, ग्राम प्रधान राम अवतार नायक, जितेंद्र कुमार स...