भागलपुर, मार्च 7 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता बाथ गांव में सात दिवसीय भागवत कथा को लेकर शुक्रवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। अजगैवीनाथ मंदिर के उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर सैकड़ों महिलाएं गंगा जलभर माथे पर कलश लेकर बाथ गांव के श्री शिवेश्वरनाथ मंदिर प्रांगण पहुंची। मुख्य जजमान श्रीतम तिवारी ने बताया कि 6 मार्च से 13 मार्च तक सात दिवसीय भागवत कथा होना है। वृंदावन की कथावाचिका किंकरी किशोरी कथा सुनाएंगी। मौके पर निशिकांत पांडे, भास्कर पांडेय, इंदुशेखर पांडेय, वरुण सरपंच, दिलिप सिंह आदि मौजूद थे। इधर कटहरा पंचायत के पनसल्ला गांव स्थित दुर्गा काली मंदिर के प्रांगण में 24 घंटे के अष्टयाम संकीर्तन के आयोजन को लेकर शुक्रवार को कलशयात्रा निकाली गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.