सात दिवसीय भागवत कथा को लेकर चकरमा पंचायत भवन में बैठक
देवघर, अप्रैल 29 -- देवघर, प्रतिनिधि। चकरमा पंचायत भवन में मंगलवार को युवा समाजसेवियों की एक बैठक आयोजित की गई । जिसमें सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य गांव में धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल को सशक्त करने के लिए सामूहिक रूप से कार्यक्रम आयोजित करना था। बैठक की अध्यक्षता अभिषेक ठाकुर ने की। इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित भागवत कथा के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की और उपस्थित लोगों से सुझाव मांगे। सभी ने एक स्वर में सात दिवसीय भागवत कथा के आयोजन पर सहमति जताई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए अगली बैठक में एक कमेटी का गठन किया जाएगा, जो कार्यक्रम की रूपरेखा, जिम्मेदारियों का बंटवारा और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देगी। यह भी पढ़ें- भागवत कथा संचालन को कमेटी निर्माण करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.