बागेश्वर, जनवरी 3 -- गरुड़। राजकीय इंटर कालेज मैगड़ीस्टेट का राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर संपन्न हो गया है। इस मौके पर शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिविरार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शिविर का समापन करते हुए पिंगलों की जिला पंचायत सदस्य शारदा देवी ने कहा कि एनएसएस समाज सेवा का सशक्त माध्यम है। समाजसेवी नंदन गिरी गोस्वामी ने कहा कि ऐसे शिविर विपरीत परिस्थितियों से जूझना सिखाते हैं। अध्यक्षता करते हुए डा. दीपक कोहली ने शिविरार्थियों से शिविर के अनुभवों को व्यावाहारिक जीवन में उतारने को कहा। एनएसएस सहायक गोपाल सिंह रावत ने शिविर की आख्या प्रस्तुत की। शिविरार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन हिमानी नेगी ने किया। इस दौरान शिक्षक अजय कुमार, नेत्र सिंह, जयप्रकाश निराला, संजय सिंह, राजेंद्र रावत, भगव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.