आगरा, जनवरी 9 -- श्री नारायणी कन्या इंटर कॉलेज में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू हुआ। प्रबंधक नारायण देव शर्मा ने कहा कि एनएसएस समाजसेवा का सशक्त माध्यम है। इसके जरिए वंचित और असहाय लोगों की सेवा की जा सकती है। उप प्रबंधक सूर्य नारायण देव ने कहा कि समाज सेवा ही सच्ची राष्ट्रसेवा है। यदि हम अपने जीवन में किसी असहाय या जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता कर पाते हैं तो यही सबसे बड़ी उपलब्धि है। कार्यक्रम अधिकारी इंदु श्रीवास्तव ने शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान स्वच्छता, जागरूकता और सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुनीता शर्मा, अनीता पाण्डेय सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.