बुलंदशहर, फरवरी 25 -- खुर्जा। एकेपी डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा शिविर द्वितीय इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह धूमधाम से किया गया। स्वयंसेविकाएं ने शिविर स्थल पर पहुंचकर साफ सफाई करके रंगोली, गुब्बारे तथा पेंटिंग्स से सजाया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डिंपल विज, ग्राम प्रधान किला मेवई अमरजीत सिंह, वर्षा, सारिका, प्राथमिक विद्यालय की प्रिंसिपल लक्ष्मी गुप्ता, पूर्व प्रधान, किशन स्वरूप, कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर गीता सिंह ने मां सरस्वती एवं विवेकानंद के सम्मुख माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ग्रामीण बालक एवं बालिकाओं ने योग प्रस्तुत किया। छोटी छोटी नन्ही बच्चियों ने बेटी बड़ी अनमोल गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। महाविद्यालय की स्वयंसेविकाओं ने महिला सशक्तिकरण पर नाटिका प्रस्तुत कर सभी दर्शकों को भावुक कर दिय...