नैनीताल, मार्च 23 -- बेतालघाट। शहीद खेमचंद डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से राप्रावि रोप में सोमवार को सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि अधिवक्ता डॉ. दीप रिखाड़ी, ग्राम प्रधान दीपक रिखाड़ी, प्रभारी प्राचार्य डॉ. जयति दीक्षित ने किया। डॉ. दीप रिखाड़ी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व बताया। यहां प्रभारी प्राचार्य डॉ. जयति दीक्षित, कार्यक्रम प्रभारी ममता पांडे ने आगामी सात दिनों की रूपरेखा प्रस्तुत की, जबकि संचालन डॉ. दीपक ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...