रुडकी, मार्च 31 -- रुड़की, संवाददाता। कन्हैया लाल पॉलीटेक्निक की एनएसएस इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन पर मुख्य अतिथि अरविंद कुमार और प्राचार्य यतीन्द्र गोयल ने छात्रों को जीवन में सेवा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व का महत्व समझाया। कहा कि समाज सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और युवाओं की ऊर्जा ही राष्ट्र निर्माण की असली शक्ति है। समारोह में एनएसएस स्वयंसेवकों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से देशभक्ति और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध कड़ा संदेश दिया। संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...