दुमका, मार्च 17 -- सात दिवसीय आद्याशक्ति की पूजा के छठे दिन बांधडीह में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ -कथा प्रसंग में श्रीमंत का व्याख्यान सुनकर रो पड़े श्रद्धालुजरमुंडी, प्रतिनिधि।जरमुंडी प्रखंड के ग्राम बांधडीह में सात दिवसीय आदिशक्ति मां भगवती की पूजा-अर्चना में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मां भगवती की अराधना के इस कार्यक्रम में छठे दिन मुख्य यजमान महावीर पंजीयरा एवं उनकी धर्मपत्नी लाखो देवी ने विधि विधान पूर्वक माता की षोडशोपचार पूजा-अर्चना की। दिनभर पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। रात्रिकालीन सत्र में आद्याशक्ति मां भगवती की संगीतमय कथा सुनाते हुए पंडित निरंजन ठाकुर ने विस्तृत रूप से भगवती की लीला का वर्णन किया।कहा उज्जैन के मंत्री धनपति के सिंघल राज्य में कैद होने के बाद उनका पुत्र श्रीमंत सिंघल जाकर अपने पिता...