सात दिन से सैकड़ों गांवों में बिजली गुल
लखीमपुरखीरी, जून 2 -- पिछले सोमवार को आई तेज आंधी का असर सात दिन बाद भी पसगवां क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। जंगबहादुरगंज विद्युत उपकेंद्र से जुड़े पांचों फीडरों पर बिजली आपूर्ति अभी तक पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी है। क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आंधी में बड़ी संख्या में बिजली के पोल, तार और अन्य उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए थे। विद्युत विभाग लगातार मरम्मत कार्य में जुटा है, लेकिन भारी नुकसान और कर्मचारियों की कमी के कारण सभी फीडरों पर आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बीच युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है, फिर भी कई गांवों तक बिजली पहुंचाने में समय लग रहा है। बिजली संकट के कारण ग्रामीणों को पेयजल, मोबाइल चार्जिंग और द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.