अमरोहा, दिसम्बर 18 -- अमरोहा। युवक को गायब हुए सात दिन हो चुके हैं। आरोप है कि नगर कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की लेकिन लापता युवक को ढूंढने में कोई दिलचस्पी नहीं ली। आनाकानी पर गुस्साए परिजनों ने बुधवार को इस बावत एसपी अमित कुमार आनंद को शिकायती पत्र सौंपा। लापता युवक को जल्द सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई। जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला दानिशमंदान में बड़े इमामबाड़े के सामने वाली गली में मोहम्मद आरिफ का परिवार रहता है। उनका 18 वर्षीय बेटा मोहम्मद उमर बीती 11 दिसंबर की दोपहर लगभग दो बजे अचानक लापता हो गया। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परेशान परिजनों ने नगर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। बावजूद इसके लापता मोहम्मद उमर का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस स्तर पर न तो कोई संतोषजनक ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.