कानपुर, फरवरी 2 -- कानपुर देहात। शिवली कोतवाली क्षेत्र के बैरी बस्ता कालोनी से सात दिन पहले अचानक लापता हो गए अधेड़ का शव सोमवार को अनूपपुर असई गांव के पास तालाब में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिसने शव को बाहर निकलवाने के बाद छानबीन शुरू की। इधर अधेड़ की तलाश कर रहे परिजन शव मिलने की जानकारी पर वहां पहुंचे तो कोहराम मच गया। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बैरी बस्ता गांव के रहने वाले मलखान उर्फ विजय कमल गत 26 जनवरी को घर से बिना बताए निकल गए थे। उनके वापस नहीं आने पर परिजन उनकी तलाश कर रह थे। सोमवार सुबह उनका शव रामजानकी महाविद्यालय अनूपपुर असई के पास स्थित एक तालाब में उतराता मिला। जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर बाघपुर चौकी प्रभारी योगेंद्र शर्मा ने मौके पर पहुंचकर शव को बहर निकलवाने क बाद छान...