सात दिन लड़ी मौत से जंग लेकिन बेवफाई से हार गया राजीव
बागपत, जून 27 -- बागपत/बिनौली। बिजवाड़ा गांव में एक सप्ताह पहले हुई सनसनीखेज वारदात में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति पर पेट्रोल उड़ेलकर उसे आग के हवाले कर दिया था। गंभीर हालत में पति को मेरठ मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। बिजवाड़ा गांव में राजीव पुत्र सतबीर की पत्नी निशा उर्फ नीशू का पड़ोस के युवक विक्रांत से पांच साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। राजीव लगातार इसका विरोध कर रहा था। इस पर निशा ने राजीव को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 20 जून की शाम राजीव काम से घर लौटा। उसने पत्नी के साथ खाना खाया और रात 11 बजे कमरे में सोने चला गया। पत्नी नीशू तीनों बच्चों को लेकर दूसरे कमरे में चली गई। रात कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.