अल्मोड़ा, फरवरी 26 -- अल्मोड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और ड्रग विभाग की ओर से द्वाराहाट क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमितता मिलने पर सात मेडिकल स्टोर संचालकों को सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव शचि शर्मा, ड्रग इंस्पेक्टर पूजा जोशी, सीएचसी द्वाराहाट के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश पांडे की अगुवाई में टीम की छापेमारी से हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान एक्सपायर्ड दवाइयों की जांच की गई। साथ ही मेडिकल स्टोर संचालकों के लाइसेंस भी जांचे। अनियमितताएं मिलने पर सात मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस जारी किए। एक मेडिकल स्टोर में फ्रिज बंद मिला। टीम ने लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति दे दी। कुछ मेडिकल स्टोरों में एक्सपायरी बॉक्स नहीं मिले। कहीं कैश मेमो मैंटेन नहीं किए जा...