पीलीभीत, जुलाई 10 -- पूरनपुर। समस्याओं को लेकर भाकियू भानू का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। दोपहर में एसडीएम पदाधिकारियों से वार्ता करने के लिए धरना स्थल पर गए। यहां पर पदाधिकारियों के साथ दरी पर बैठकर उनकी मांगों को सुना। करीब आधा घंटा चली वार्ता के बाद एसडीएम के अश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया। किसानों से जुडी तमाम समस्याओं को लेकर भाकियू भानू गुट ने मंगलवार से तहसील में अनिश्चित कालीन धरना शुरु किया था। गुरुवार को भी धरना जारी रहा। इस दौरान पदाधिकारियों ने एसडीएम और तहसीलदार पर कई आरोप लगाते हुए पंचायत की। दोपहर करीब डेढ बजे वार्ता के लिए एसडीएम अजीत प्रताप सिंह और नायब तहसीलदार ऋषिकांत दीक्षित धरना स्थल पर पहुंचे। पदाधिकारियों के साथ ही दोनों अधिकारी दरी पर बैठे। इस दौरान पदाधिकारियों की एसडीएम से करीब आधा घंटा तके वार्ता हो...