बहराइच, अप्रैल 20 -- बहराइच,संवाददाता। जिले में हीटवेब को देखते हुए प्रशासन सख्त हुआ है। डीएम अक्षय त्रिपाठी ने जलाशयों में सात दिनों में पानी भरवाने के निर्देश दिए हैं तो गोशालाओं में गोवंशों के लिए चारे व पानी के मुकम्मल इंतजाम के निर्देश दिए हैं। कहा कि गर्मी में रोस्टर के हिसाब से बिजली आपूर्ति के लिए विभागीय अधिकारी तत्काल कदम उठाए,ताकि आमजन को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। डीएम ने नगर निकाय, पंचायती राज व जल निगम को निर्देश दिया कि नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में शत-प्रतिशत हैण्डपम्पों को क्रियाशील रखा जाय। सिंचाई विभाग को रोस्टर के अनुसार नहरों के संचालन के साथ पानी नहरों की टेल तक पहुंचाने को कहा। यह भी पढ़ें- संभावित लू को लेकर जिला प्रशासन ने तैयार की कार्य योजना सभी राजकीय नलकूपों को चालू हालत में रखें। यांत्रिक एवं...