प्रयागराज, मई 15 -- प्रयागराज, संवाददाता। आठ से 14 मई के बीच बेसिक शिक्षा परिषद के एक भी स्कूल के इको क्लब का नोटिफिकेशन अपलोड नहीं हुआ है। बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखा है कि नोटिफिकेशन अपलोड करने के लिए समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से लगातार समीक्षा की जा रही है।अद्यतन प्रयागराज की स्थिति प्रदेश में खेदजनक बनी हुई है। इको क्लब का नोटिफिकेशन अपलोड किए हुए विद्यालयों की सूची भेजते हुए बीएसए ने निर्देशित किया है कि अपने ब्लॉक में बचे हुए विद्यालयों के इको क्लब नोटिफिकेशन अपलोड करना सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- चयन आयोग को भेजी 23213 रिक्त पदों की सूचना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...