रांची, मार्च 30 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। पिछले दिनों रांची के अलग-अलग इलाकों में पेट्रोल पंप पर हुए लूटकांड में 10 अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कई बड़े खुलासे किए हैं। इन अपराधियों ने सात दिन में आधा दर्जन स्थानों पर लूटपाट की है। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में पता चला है कि लुटेरा गैंग शहर में अपना वर्चस्व बढ़ाने और नशीले पदार्थों की खरीदारी के लिए लूटपाट को अंजाम दे रहे हैं। इसी गैंग ने 18 से 25 मार्च के बीच रांची के अलग-अलग इलाकों में आधा दर्जन लूटपाट व डकैती की वारदातें की हैं। इसमें बीआईटी मेसरा ओपी में दो और टाटीसिलवे में एक पेट्रोल पंप पर लूटपाट भी शामिल है। इसके अलावा ओरमांझी में दुकानदार, पुंदाग में चेन छिनतई, जगन्नाथपुर और डोरंडा में लूटपाट की थी।मामले का खुलासा करते हुए ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने रविवार को बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.