कानपुर, दिसम्बर 10 -- शिवली। कोतवाली क्षेत्र के बलुआपुर गांव में मायके आई नवविवाहिता अपनी बुआ के साथ मैथा बाजार घरेलू सामान आदि खरीदने गई। यहां से चकमा देकर नवविवाहिता रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। गुमशुदा महिला की दो दिसंबर को शादी हुई थी। कोतवाली पुलिस ने नवविवाहिता की बुआ की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की है। कोतवाली शिवली क्षेत्र बलुआपुर गांव निवासी मीना ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी भतीजी संध्या नौ दिसंबर को बुआ शिवानी के साथ दोपहर 11 बजे मैथा बाजार गई थी। यहां उसकी बुआ शिवानी ग्रामीण बैंक से रूपये निकालने लगी। इसी बीच संध्या कपड़े खरीदने की बात कहकर वहां से चली गई। जब काफी देर तक भतीजी संध्या वापस नहीं आई तो उसके मोबाइल फोन पर कॉल किया तो बंद जा रहा था। इसके बाद काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। संध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.