पूर्णिया, मई 30 -- पूर्णिया पूर्व, संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मंझेली चौक स्थित सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। पूर्णिया सदर के अंचलाधिकारी संजीव कुमार ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है। अंचलाधिकारी ने बताया कि उक्त सरकारी भूमि पर मनरेगा हाट का निर्माण प्रस्तावित है, जो स्थानीय लोगों की सुविधा और जनहित से जुड़ा महत्वपूर्ण विकास कार्य है। उन्होंने कहा कि 29 नवंबर 2025 को प्रशासन द्वारा इस भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया गया था। इसके बावजूद कुछ लोगों ने राजस्व कर्मचारियों के मना करने के बाद भी पुनः अस्थायी रूप से भूमि पर कब्जा कर लिया है। यह भी पढ़ें- कस्बे में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, मचा हड़कंप उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर ...