छपरा, जनवरी 28 -- भारतीय स्टेट बैंक, मुंगेर मुख्य शाखा में हैं कार्यरत पारिवारिक तनाव में घर छोड़ा सोनपुर। सोनपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर हस्तीटोला निवासी व भारतीय स्टेट बैंक, मुंगेर मुख्य शाखा में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत नवल किशोर सात दिनों बाद सकुशल बरामद कर लिए गए हैं। पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव के कारण वे अचानक घर छोड़कर चले गए थे, जिससे परिजन और पुलिस चिंतित थे। मुंगेर कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और देखे गए रूट के आधार पर जांच शुरू की थी। इसी बीच मंगलवार सुबह नवल किशोर स्वयं मुंगेर लौट आए। सूचना मिलते ही पुलिस ने किला परिसर स्थित कोर्ट के पास से उन्हें थाना लाकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, नवल किशोर 20 जनवरी को लोन रिकवरी के सिलसिले में घर से निकले थे। मानसिक तनाव में वे खगड़िया स्टेशन पहुंचे, जहां बाइक छोड़कर ट्रेन व बस ...