गिरडीह, फरवरी 3 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान 17 दिनों तक संचालित होगा। 10 फरवरी से अभियान की शुरुआत होगी और 26 फरवरी तक यह चलेगा। इस बीच गांव व टोलों में घूम-घूमकर लोगों को फाइलेरिया की दवा दी जाएगी। साथ ही कुष्ठ जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर सोमवार को प्रखंड सभागार में बैठक हुई। जिसमें फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। बैठक में उपस्थित बीडीओ निशा कुमारी ने इसके लिए बैठक में उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। बैठक में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनय कुमार, उप प्रमुख हरेन्द्र कुमार सिंह के अलावा महिला पर्यवेक्षिका व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.