अंबेडकर नगर, सितम्बर 23 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। बीएनकेबी पीजी कॉलेज एवं मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी ने संयुक्त रूप से फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का ऑनलाइन शुरू हुआ। यह कार्यक्रम 30 सितम्बर तक ऑनलाइन संचालित होगा। जिसमें विभिन्न राज्यों के प्राध्यापक, प्रोफेसर एवं शोधार्थी सहभागिता कर रहे हैं। कार्यक्रम संयोजक वागीश शुक्ल ने बताया कि इस ओरिएंटेशन कार्यक्रम में सिक्किम, मणिपुर, केरल, जम्मू-कश्मीर सहित देश के लगभग सभी क्षेत्रों से प्रतिभागियों ने भाग लिया। कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों को समझने और उच्च शिक्षा में इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्य...